फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता किंदा की संपति कुर्क होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। फर्जी नंबर पर डंपर चलाने के मामले में भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य कुलविंदर सिंह किंदा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कोर्ट में आत्मसमर्पण की तारीख खत्म होने पर पुलिस ने कुर्की का आदेश हासिल कर दिया है।
विज्ञापन


बन्नाखेड़ा के जिपं सदस्य किंदा पर रोहतक के तिपहिया वाहन के नंबर पर वन विकास निगम के खनन गेट पर डंपर चलाने का आरोप था। पुलिस ने रंजीत सिंह की तहरीर पर किंदा और पांच अन्य आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए किंदा हाइकोर्ट पहुंचा था, लेकिन उसे राहत नहीं मिल सकी थी।

इसके बाद पुलिस ने किंदा के खिलाफ एनबीडब्ल्यू लेने के बाद पिछले महीने कुर्की की चेतावनी का नोटिस उसके आवास पर चस्पा किया था। किंदा ने बाजपुर कोर्ट में पहले 12 फरवरी और फिर 24 फरवरी तक आत्मसमर्पण करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन शनिवार को किंदा ने कोर्ट में आत्मसमर्पण नहीं किया।
विज्ञापन


इधर, एएसपी काशीपुर डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि कोर्ट से कुर्की का आदेश मिल गया है। दो-तीन दिन के भीतर आरोपी की चल संपत्ति कुर्क कर दी जाएगी। यदि उसके बाद भी वह न्यायिक अभिरक्षा में नहीं आता है तो उस पर इनाम घोषित करने की कार्रवाई होगी।

घर से हटाए गए वाहन
रुद्रपुर। भाजपा नेता कुलविंदर सिंह किंदा भले ही पुलिस की पकड़ से बचने के लिए भूमिगत हो, लेकिन वह परिचितों से लगातार संपर्क में बना हुआ है।

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार कुर्की के आदेश से पहले ही किंदा ने अपने नाम पर दर्ज संपत्ति को परिजनों के नाम ट्रांसफर कर दिया है। कुर्की आदेश मिलने की जानकारी के बाद घर में खड़ा डंपर, हैरो, ट्रॉली और टैंकर को भी हटाकर सुरक्षित जगह पर खड़ा करवा दिया गया है। यह इसलिए किया गया है, ताकि कुर्की की कार्रवाई में पुलिस इनको न ले जा सके। इधर, किंदा के पंजाब में छिपे होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें