रुद्रपुर में नैनीताल रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे सीपीयू के सिपाही को एक ई रिक्शा चालक ने टक्कर मार कर चोटिल कर दिया। सिपाही का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया है। टक्कर मारने वाले चालक का एमवी अधिनियम के तहत चालान कर उसका ई रिक्शा भी सीज कर दिया गया है।
सीपीयू में कार्यरत सिपाही रंगलाल भाष्कर शुक्रवार देर शाम नैनीताल रोड स्थित महाराजा पैलेस के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उसने किच्छा रोड की तरफ जाते हुए एक ई रिक्शा को रुकने का इशारा किया। लेकिन चालक ने ई रिक्शा दौड़ा दिया, जिससे ई रिक्शा का टायर रंगलाल के पैर पर चढ़ गया और रंगलाल चोटिल हो गया।
मौके पर मौजूद राहगीरों ने चालक को पकड़ कर सीपीयू प्रभारी हिमांशु पंत को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे हिमांशु पंत ने रंगलाल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजने के बाद ई रिक्शा चालक विजय निवासी बगवाड़ा का चालान कर ई रिक्शा भी सीज कर दिया है।