कृष्णा कॉलोनी निवासी अभय (24) पुत्र लालाराम की मंगलवार सुबह परिजनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज अभय ने घर के कमरे में लगे पंखे में रस्सी डालकर फंदा लगा लिया। तभी परिजनों ने देख लिया और तत्काल उसके गले से फंदा खोला और जिला अस्पताल ले आए। अभय की हालत गंभीर बनी है।