फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने की होटल कर्मी से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। रामनगर रोड स्थित एक होटल के कमरे से आभूषण चोरी होने के मामले में पुलिस ने एक होटल कर्मी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


मुरादाबाद निवासी डॉ. सोनल अग्रवाल बीती 15 फरवरी को रामनगर रोड स्थित एक होटल में विवाह समारोह में शिरकत करने आईं थीं। उन्हें ठहरने के लिए होटल का कमरा नंबर 123 आवंटित किया गया था। विवाह समारोह संपन्न होने के बाद डॉ. सोनल अपने मायके पहुंचीं।

उनका आरोप है कि जेवरात का डिब्बा चेक करने पर उसमें करीब दस लाख रुपये के आभूषण कम थे। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज चेक किए, जिसमें कमरा खुला होने के दौरान वहां एक युवक घुसता और बाहर निकलता दिखाई दिया। पुलिस ने संदेह के आधार पर होटल कर्मी ग्राम चनकपुर निवासी एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें