फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के साथ प्राधिकरण ने बढ़ाई मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
एलाइड इन्फ्रा के एमडी प्रिया शर्मा और निदेशक सुधीर चावला की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। पुलिस के साथ ही जिला विकास प्राधिकरण ने भी उन पर शिकंजा कस दिया है। दोनों गिरफ्तारी के डर से भूमिगत हैं, वहीं प्राधिकरण ने उनके प्रोजेक्ट पंचवटी कॉमर्शियल को अवैध करार देते हुए सील कर दिया है।
विज्ञापन

दरअसल सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार ने प्रिया और सुधीर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि प्रिया ने जेल गए स्टांप वेंडर जीशान के साथ जमीन का फर्जी इकरारनामा कर करोड़ों रुपयों का सौदा किया था। लेकिन, यह जमीन प्रिया के नाम पर नहीं थी। बृहस्पतिवार को जांच अधिकारी राजेश भट्ट ने एलाइड इन्फ्रा के काशीपुर बाइपास स्थित दफ्तर में छापेमारी की थी।

दफ्तर में प्रिया और सुधीर तो नहीं मिले थे, लेकिन पुलिस ने कुछ दस्तावेज खंगाले थे। इधर भूमिगत प्रिया और सुधीर के लिए जिला विकास प्राधिकरण ने भी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। प्राधिकरण ने उनके फाजलपुर महरौला के पंचवटी कांप्लेक्स को सील कर दिया है। हाइकोर्ट से राहत नहीं मिलने पर प्रिया और सुधीर का जेल जाना तय माना जा रहा है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। प्रिया के महानगर के किसी अस्पताल में भर्ती होने की बात भी सामने आ रही है। शुक्रवार को सुधीर के पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने की चर्चाएं रही, मगर अफवाह साबित हुई। सूत्रों के मुताबिक पुलिस के दबाव की वजह से दोनों जल्द आत्मसमर्पण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें