फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेने वाले आरोपी की संपति का ब्योरा जुटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। एनएच-74 चौड़ीकरण की जद में आ रहे आवास की रिपोर्ट बनाने के एवज में 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए पटवारी की संपत्ति का ब्योरा जुटाने के लिए विजिलेंस टीम तहसील पहुंची। टीम ने पटवारी की संपत्ति से जुड़े विभिन्न दस्तावेजों को खंगाला और कुछ दस्तावेजों को कब्जे में लिया। सूत्रों के मुताबिक टीम को पटवारी की बेनामी संपत्ति को लेकर कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि ग्राम महतोष गदरपुर निवासी मुहम्मद आसिफ अंसारी पुत्र रियाजुद्दीन का एक पुश्तैनी मकान हाइवे चौड़ीकरण की जद में आ रहा था। मुआवजे के लिए अंसारी को पटवारी की रिपोर्ट की जरूरत थी। उसने हल्का पटवारी सुशील जुनेजा से मुआवजे की रिपोर्ट लगाने को कहा तो उसने इसके लिए 25 हजार की रिश्वत मांगी थी, बाद में सौदा 10 हजार में तय हो गया था। आसिफ की शिकायत पर हल्द्वानी विजिलेंस विभाग की टीम ने बीती 20 जनवरी की शाम को पटवारी सुशील जुनेजा को रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा था।

मामले में केस दर्ज होने के बाद जांच इंस्पेक्टर हीरा सिंह राणा को सौंपी गई। शुक्रवार सुबह विजिलेंस के एएसआई प्रदीप कुमार रुद्रपुर तहसील पहुंचे और पटवारी जुनेजा की संपत्ति का ब्योरा जुटाया। विजिलेंस के एएसआई के मुताबिक रुद्रपुर तहसील से ही जुनेजा का स्थानांतरण हुआ था। इसे देखते हुए तहसील से उसके स्थानांतरण ऑर्डर के साथ ही बैंक खातों की डिटेल, सैलरी स्लिप और संपत्ति का ब्योरा जुटाया गया है। इन सभी को विवेचना में शामिल किया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें