फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान बनाने के विवाद में युवक को मारा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर के रम्पुरा चौकी क्षेत्र में मकान बनाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक की पीठ में चाकू मारकर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। घायल युवक ने जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद पुलिस को तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन

रंपुरा वार्ड नंबर आठ निवासी सोनू पाल पुत्र ख्याली राम पुलिस को तहरीर सौंपी। कहा कि वह अपने घर के पास खाली प्लॉट में मकान बनाना चाहता है लेकिन कुछ समय से उसके पड़ोस में रहने वाला युवक मकान बनाने का विरोध कर रहा है। आरोप है कि सोमवार सुबह जब राजमिस्त्री मजदूरों के साथ काम करने प्लॉट पर पहुंचा तो पड़ोसी अपने कुछ साथियों के साथ वहां आ गया और मजदूरों को काम करने से रोकने लगा। विरोध करने पर पड़ोसी ने उसकी पीठ में चाकू से वार कर दिया। मोहल्ले के और लोगों के जमा होने पर हमलावर मौके से फरार हो गया। सोनू की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें