फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध से तौबा करने वाले हिस्ट्रीशीटरों की बंद होंगी फाइलें

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। लंबे समय से अपराध से तौबा कर सामान्य जीवन जीने वाले पांच से अधिक हिस्ट्रीशीटरों की फाइलें जल्द ही बंद हो सकती हैं। काशीपुर सर्किल की काशीपुर, जसपुर कोतवाली, कुंडा, आईटीआई थाने में हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों का सत्यापन किया जा रहा है। पुष्टि होने पर हिस्ट्रीशीटरों को उनके नंबर से निजात मिल सकती है।
विज्ञापन


काशीपुर कोतवाली में कुल 51, जसपुर कोतवाली में 30, कुंडा थाने में 30, आईटीआई थाने में 11 हिस्ट्रीशीटर हैं। संबंधित थाना, हलका चौकी प्रभारी अपने कार्यक्षेत्र में हिस्ट्रीशीटरों के चाल-चलन, गतिविधियों पर नजर रखते हैं। हर साल हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन भी होता है। एसएसपी डॉ. सदानंद दाते के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में हिस्ट्रीशीटरों की कुंडली खंगाली जा रही है। पुलिस अपने क्षेत्र में रहने वाले हिस्ट्रीशीटरों का ताजा फोटो रिकॉर्ड में चस्पा कर उनकी निगरानी में जुटी है।

पुलिस ऐसे पुराने अपराधियों की छंटनी कर रही है जो अपराध से नाता तोड़ चुके हैं। शारीरिक रूप से कमजोर, बुजुर्ग लोगों की सूची बनाई जा रही है। संतुष्ट होने पर थाना प्रभारी निष्क्रिय हो चुके लोगों की हिस्ट्रीशीट बंद करने के लिए एसएसपी को रिपोर्ट भेज सकते हैं। पिछले वर्ष भी पुलिस ने कई बुजुर्ग लोगों की हिस्ट्रीशीट बंद की थी। काशीपुर सर्किल में पांच से अधिक लोगों की फाइल बंद की जाएगी।
विज्ञापन


काशीपुर, कुंडा, आईटीआई, जसपुर क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन कराया जा रहा है। पांच से अधिक ऐसे व्यक्ति हैं, जो बुजुर्ग हो चुके हैं और सामान्य जीवनयापन कर रहे हैं। ऐसे लोगों की हिस्ट्रीशीट बंद करने की संस्तुति की जा रही है।
विज्ञापन

- राजेश भट्ट, सीओ काशीपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें