फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील के साथ लूटपाट करने वाले पुलिस की गिरफ्त में

विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर थाना क्षेत्र में एक वकील के साथ लूटपाट करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से लूट का सामान बरामद कर लिया है। लूटपाट में शामिल एक युवक पहले भी लूटपाट की घटनाओं में शामिल रहा है। वहीं दो युवक कालेज के छात्र हैं। उनसे लूट का सामान बरामद हो गया है। उनके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को लूट का खुलासा करते हुए एसएसपी डा. सदानंद दाते ने बताया कुछ 24 जून को वकील गिरीश चंद्र चतुर्वेदी को पंतनगर रोड स्थित आनंदी देवी मंदिर के पास कार सवार तीन युवकों ने तमंचे के बल पर लूट लिया था। पंतनगर थाना प्रभारी संजय पाठक के नेतृत्व में टीम ने फौजी मदकोटा निवासी शुभम धामा पुत्र अशोक सिंह, डिबडिबा फार्म बिलासपुर जिला रामपुर निवासी मनीष चौधरी पुत्र सुनील चौधरी और ग्राम अमरोड़ी थाना हाफिजपुर हापुड़ (यूपी) और हाल निवासी जगतपुरा ट्रांजिट कैंप निवासी अभिनव पुत्र जितेंद्र को संजय वन के पास से हिरासत में ले लिया। पूछताछ में तीनों ने बताया कि घटना के दिन वे पंतनगर क्षेत्र में घूम रहे थे। इसी दौरान उन्होंने स्कूटी सवार को रोककर उससे सोने की चेन और 5200 रुपये लूट लिये। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों युवकों से लूट का सामान बरामद कर लिया। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।

मनीष बीए का छात्र तो शुभम विदेश जाने की तैयारी में
रुद्रपुर। वकील से लूटपाट करने का आरोपी अभिनव चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है, जबकि मनीष हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज से बीए (प्राइवेट) कर रहा है। शुभम ने इसी साल 12वीं की परीक्षा पास की है। आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहता है। इसके लिए बाकायदा तीन माही कोर्स कर रहा था।
विज्ञापन


लूटपाट के बाद पसीजा था मनीष और शुभम का दिल
रुद्रपुर। शातिर अपराधी अभिनव के साथी शुभम और मनीष पहली बार किसी अपराध में शामिल हो रहे थे। इस कारण वकील से लूटपाट करने के बाद एक बार उनका दिल पसीजा लेकिन अभिनव ने उन्हें पैसों का लालच देकर उनकी भावनाओं को दबा दिया। पूछताछ में शुभम ने बताया कि घटना के वक्त गिरीश चंद्र ने शराब पी रखी थी, जिससे वह सही से स्कूटी नहीं चला पा रहे थे, लूटपाट के बाद स्कूटी चलाने की कोशिश करने के दौरान उन्होंने उन्हें संभाला और घर तक छोड़ने का मन बनाया लेकिन अभिनव ने उन्हें पैसों का लालच देकर मना करदिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें