काशीपुर। एक महिला ने अपने देवर पर धोखाधड़ी से अपने मृत भाई को जिंदा दर्शाकर उसके नाम दर्ज जमीन बेचने का आरोप लगाया है। महिला ने सीओ व पुलिस उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
टांडा उज्जैन निवासी शाहिन का आरोप है कि उसके एक देवर की मृत्यु 26 वर्ष पूर्व हो चुकी है। लक्ष्मीपुर पट्टी स्थित एक भूखंड के खाते में मृत देवर का नाम चला आ रहा था। लेकिन कतिपय कारणों ने मृत देवर के हिस्से की भूमि उसके वारिसानों के नाम नहीं हो पाई।
आरोप है कि उसके एक देवर ने अपने मृत भाई के स्थान पर खुद भूमि का बैनामा करा दिया। बैनामे पर मृतक को जिंदा दर्शाकर उसके देवर ने अपने फोटो व हस्ताक्षर से जमीन बेच दी। सीओ ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।