जसपुर। पेट्रोल पंप स्वामी द्वारा दूसरे कुछ लोगों के खिलाफ डेढ़ लाख रुपये लूटने की तहरीर झूठी पाई गई। पुलिस को जांच में लूट के कोई साक्ष्य नहीं मिले। चार लोगों के खिलाफ मारपीट करने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
बृहस्पतिवार को मोहल्ला गुजरातियान निवासी राहुल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बुधवार रात को वह अपने पेट्रोल पंप से हिसाब के डेढ़ लाख रुपये लेकर घर जाने की तैयारी कर रहा थे। इस दौरान दूसरे पेट्रोल पंप के स्वामी मुकेश पधान और उनके साथी सन्नी पधान, हिमांशु नंबरदार, कंद्रप पधान ने उसे पीटकर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए।
एसएसआई कमलेश भट्ट ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में लूट के साक्ष्य नहीं मिले है। मारपीट के साक्ष्य मिले हैं। चारों के खिलाफ 323, 504, 506 धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।