फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गिरोह के छह सदस्य गैंगेस्टर एक्ट में निरूद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत निरुद्ध किया है। सभी अभियुक्त बाइक चोरी के मामले में हल्द्वानी जेल में बंद हैं। कोतवाली पुलिस ने 30 सितंबर को ढेला पुल के पास से चोरी की तीन बाइकों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने सात और मोटरसाइकिलें बरामद कर तीन और वाहन चोरों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला यह संगठित गिरोह था। पुलिस ने सभी छह आरोपियों का चालान कर दिया था। सभी आरोपी इस समय हल्द्वानी जेल में है। पुलिस ने वाहन चोरी में लिप्त जिला मुरादाबाद थाना ठाकुरद्वारा के ग्राम कमालपुरी खालसा निवासी अतुल शर्मा उर्फ पंडित, ग्राम अब्दुल्लापुर लेदा निवासी जितेंद्र कुमार, आनंद पाल, शकील अहमद, बिलारी निवासी सुरजीत, ग्राम अमृतपुर ठाकुरद्वारा निवासी फिरोज अहमद के खिलाफ 2/3 गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें