सितारगंज क्षेत्र के सिडकुल की सावित्री इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में चोरों ने धावा बोल दिया। सोमवार देर रात चोरों ने कंपनी में घुसकर लाखों का माल चुरा लिया।
कंपनी कर्मचारी ने बताया कि चोर करीब साढ़े पांच लाख का माल चुराकर ले गए हैं। बताया कि चोर साढ़े चार लाख एलईडी बल्ब की पूरी खेप चुरा कर ले गए हैं, जिनकी कीमत करीब दो लाख रुपये से अधिक है। बताया जा रहा है कि जिस समय चोरी हुई उस समय चौकीदार सो रहा था। कंपनी की ओर से चोरी की तहरीर नहीं सौंपी गई है। सिडकुल पुलिस चौकी इंचार्ज पंकज सिंह महर ने बताया कि चोरी के मामले में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।