फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन नदी से बरामद हुआ फईम की हत्या में इस्तेमाल किया पेचकस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर में गाड़ी बुकिंग के नाम पर कार चालक फईम की हत्या करने वाले राजा और जग्गा को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लेने के बाद पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर उन्नाव की लोन नदी से हत्या में इस्तेमाल पेेचकस बरामद कर लिया है। एसएसआई कमलेश भट्ट ने रिमांड पूरी होने पर शनिवार को फिर से दोनों को हल्द्वानी जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि दो नवंबर को पुरानी गल्ला मंडी किच्छा निवासी फईम की कार को पंजाब के गुरदासपुर निवासी रविंद्र उर्फ हैप्पी और गुलरभोज थाना गदरपुर निवासी जगजीत सिंह उर्फ जग्गा इलाहाबाद जाने के नाम पर रुद्रपुर से बुक करा कराकर ले गए थे। दो दिन बाद फईम के लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई। चार नवंबर को जिला उन्नाव के थाना अजगैन पुलिस ने क्षेत्र में शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उन्नाव पहुंचकर मृतक फईम की शिनाख्त की। फईम हत्याकांड की पुष्टि होने पर पुलिस ने 30 नवंबर को जग्गा और हैप्पी को गिरफ्तार कर दोनों के पास से तमंचे और इनोवा बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया। टीम में एसआई देवेश, कांस्टेबल प्रताप सिंह, भगवत और ललित भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें