फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डपंर की चपेट में आकर कंपनी सिक्योरिटी इंचार्ज की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। तेज गति से आ रहे डंपर चालक ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार सिक्योरिटी कंपनी के एरिया इंचार्ज की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


दरभंगा, बिहार निवासी दिनेश मिश्री (42) पुत्र बरसोपन मिश्री करीब पांच माह से शुगर मिल रोड पर एक किराए के मकान में रहकर वैशाली कालोनी स्थित एसआईएस सुरक्षा गार्ड कंपनी में एरिया इंचार्ज के पद पर कार्यरत था। मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे दिनेश मुरादाबाद रोड स्थित एक पेपर मिल में सुरक्षा गार्डों की ड्यूटी चेक करने गया था।

लौटते समय हरियावाला चौराहे के पास एक डंपर चालक ने बाइक सवार दिनेश को चपेट में ले लिया। हादसे में दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सूर्या चौकी पुलिस ने शिनाख्त कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के समय उसने हेलमेट पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें