फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के चक्कर में पत्नी को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप के शादीशुदा व्यक्ति ने प्रेमिका के चक्कर में अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंपकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मूल रूप से बरेली के बहेड़ी की रहने वाली महिला का विवाह 15 वर्ष पूर्व पूर्व ट्रांजिट कैंप में रहने वाले व्यक्ति से हुआ था। बताया जा रहा है कि करीब एक वर्ष पूर्व उक्त व्यक्ति ने अपने मकान में एक युवती को किराये पर कमरा दिया था। कुछ समय बाद ही मकान मालिक का किरायेदार के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। पत्नी का आरोप है कि उसने कई बार पति के युवती संग प्रेम संबंधों का विरोध किया। लेकिन पति ने उसकी बात मानने के बजाए उसके साथ ही मारपीट की। बीते 21 जनवरी को पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर उसकी पिटाई करने के बाद उसे घर से निकाल दिया और घर में ताला लगाकर प्रेमिका संग फरार हो गया। बुधवार को पीड़ित पत्नी अपने पिता संग ट्रांजिट कैंप थाने पहुंची और पुलिस को मामले की तहरीर सौंपकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें