गदरपुर में चोरों ने वार्ड नंबर पांच निवासी विवेक कुमार चौधरी की बाइक (यूके06वी 6046) चोरी कर ली। विवेक ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बुधवार दोपहर उन्होंने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। जब वह बाजार जाने के लिए घर से बाहर निकले तो बाइक गायब थी। उन्होंने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा तो दो अज्ञात लोग उसकी बाइक ले जाते हुए दिखे। पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। ब्यूरो