फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनाधार केंद्र से स्केनर व स्कूल से पंखे चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। चोरों ने तहसील के जनाधार केंद्र से स्कैनर और एक स्कूल से तीन पंखे चोरी कर लिए। सूचना पर पुलिस ने दोनों स्थानों पर पहुंचकर घटना के बाबत जानकारी ली।
विज्ञापन


तहसील कार्यालय में पिछले दो माह के अंतराल में चोरी की कई वारदातें हो चुकी है। चोर तहसीलदार कार्यालय से कूलर, इंवर्टर और लेपटॉप आदि चोरी कर ले जा चुके हैं। दीपावली के अवकाश के दौरान चोर ने तहसील के जनाधार केंद्र की खिड़की का शीशा तोड़कर स्कैनर निकाल लिया। सोमवार को कर्मी तहसील पहुंचे तो जनाधार केंद्र में स्कैनर नहीं था। इसके चलते जनाधार का कामकाज बंद हो गया।

बाद में दूसरे कार्यालय से स्कैनर का प्रबंध कर काम किया गया। तहसील के नायब नाजिर जाकिर हुसैन ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है। बांसफोड़ान चौकी प्रभारी जयपाल ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। उधर, मोहल्ला थानासाबिक स्थित नेशनल एकेडमिक स्कूल के बरामदे से चोर तीन पंखे चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


नौ अक्तूबर को भी चोर इस स्कूल से पंखे चोरी कर ले जा चुके हैं। स्कूल के प्रबंधक शमीम अख्तर पुत्र वजीउद्दीन ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है। खबर लिखे जाने तक दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज नही हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें