फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्रीमेंट कर वाहनों की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 10 गाड़ियां बरामद

Sun, 19 May 2019 12:02 AM IST
yashwant yashwant अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
केलाखेड़ा थाना परिसर में खड़ी बरामद गाड़ियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस ने एग्रीमेंट के आधार पर वाहनों की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर ठगी गई दस गाड़ियों को बरामद कर लिया। साथ ही एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बरामद लग्जरी दस गाड़ियों की कीमत 90 लाख रुपये बताई गई है। 
विज्ञापन


शनिवार को देर शाम थाने में वाहनों की ठगी का पर्दाफाश करते हुए एएसपी डॉ. जगदीश चंद ने बताया कि केलाखेड़ा के वार्ड दो फिदानगर निवासी मो. आजम ने सप्ताहभर पहले एसओ को तहरीर देकर कहा था कि अपनी अर्टिगा कार यूके 06 एके 4877 राजा रंजीत सिंह  निवासी मौलागढ़ जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) और दिनेश कश्यप निवासी नंदपुर नरका टोपा बाजपुर को 23,000 रुपये प्रति महीना किराए का एग्रीमेंट भरवा कर दी थी। 

महीना पूरा होने पर महीने का किराया मांगा तो आरोपियों ने इंकार कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की। पुलिस ने वाहनों की ठगी करने वाले गिरोह की खोजबीन की। एसएसपी के निर्देश पर एसओ ओमप्रकाश के नेतृत्व टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने बाजपुर के गांव नंदपुर नरका टोपा निवासी दिनेश कश्यप को उठाकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर बोलेरो, शिफ्ट डिजायर समेत दस गाड़ियां बरामद कर लीं। 
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि ठगी करने वाला मुख्य आरोपी रंजीत सिंह उर्फ राजा की सड़क हादसे में 17 अप्रैल 2019 को मौत हो चुकी है। वाहनों के एग्रीमेंट में गवाह के रूप में दिनेश कश्यप का नाम सामने आया है। पुलिस दिनेश को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बरामद गाड़ियों की कीमत 90 लाख रुपये आंकी है। 
पुलिस टीम एसओ ओमप्रकाश, एसआई सुशील कुमार, एसआई संजीत कुमार, तोरण सिंह, सूरज कुमार, विजय चंद, भगवत परिहार, त्रिलोक सिंह आदि शामिल है।

पुलिस टीम को किया सम्मानित
बाजपुर। एसपी जगदीश चंद्र ने वाहनों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को 1500 रुपये देने की घोषणा की है। वही केलाखेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष हामिद अली ने 11 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। थाना परिसर में विधायक प्रतिनिधि महेंद्र कालरा और भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष अजय शर्मा ने पुलिस टीम को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन


ये गाड़ियां हुई बरामद
1. अर्टिगा यूके06एके 4377
2. स्विफ्ट डिजायर बिना नंबर
3. महेंद्रा टीयूबी यूके 06एक्यू 0629
4. इनोवा यूके0एम1044
5. अर्टिगा यूके04एम 5088
6. बोलेरो यूके06एबी7018
7. ग्रांड आईटेन यूके 18एच 6242
8. स्विफ्ट डिजायर यूके 18टीए 0765
9. स्विफ्ट डिजायर यूके06एए 2061
10. बोलेरो यूके06एए 5899
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें