फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे के विवाद में चली गोली, धारदार हथियार

विज्ञापन
दूसरे पक्ष के घायल कक्का सिंह। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
पैसे के लेनदेन के विवाद को निपटाने के लिए बातचीत के दौरान दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस बीच बंदूक और धारदार हथियार निकल आए। गोली लगने और धारदार हथियार से तीन लोग घायल हो गए। एक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नानकसागर पार बसे ग्राम गिधौर निवासी बलजिंदर सिंह का ग्राम बिसौटा निवासी बिट्टू सिंह से 60 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर पिछले सात माह से विवाद चल रहा था। विवाद को निपटाने के लिए गांव के एक ग्रामीण की ओर से दोनों पक्षों को बुलाया गया। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया और हथियार निकाल लिए गए।
आरोप है कि एक पक्ष के गोली चलाने से बलजिंदर के पिता सुरजीत सिंह (45) के दाएं बाजू में गोली लग गई और सिर में भी गंभीर चोट आई। दूसरे पक्ष के कक्का सिंह के सिर में धारदार हथियार लगने से वह घायल हो गए। घायलों को परिजनों ने सीएचसी नानकमत्ता तथा नागरिक चिकित्सालय खटीमा में भर्ती कराया। सीएचसी में गोली लगने से घायल सुरजीत सिंह का डॉक्टर इला रावत ने प्राथमिक इलाज कर उन्हे हायर सेंटर रेफर कर दिया। सीओ मनोज ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

नानकमत्ता सीएचसी में इलाज कराते गोली लगने से घायल सुरजीत सिंह।- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें