फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पढ़ाई में मन न लगने, डांट से क्षुब्ध होने पर घर से निकला किशोर रुद्रपुर में मिला

Mon, 25 Aug 2025 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। शुक्रवार को घर से पढ़ाई करने निकला किशोर घर नहीं पहुंचा। परेशान परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस की कोशिशों से गुमशुदा किशोर को सकुशल ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

ग्राम कुशालपुर निवासी कक्षा 10 का 16 वर्षीय छात्र कार्तिक ठुकराल 22 अगस्त की सुबह सात बजे कार्तिक घर से स्कूल जाने के लिए निकला जो देर शाम तक घर नहीं लौटा। चिंतित परिजनों ने कई जगह तलाशा पर पता नहीं चला। पिता श्यामलाल ने कार्तिक की गुमशुदगी तहरीर गदरपुर पुलिस को सौंपी। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले। उसके रुद्रपुर जाने के सुराग पर पुलिस टीम भी रुद्रपुर आई। शनिवार को रुद्रपुर बाजार में घूम रहे कार्तिक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कार्तिक के अनुसार पढ़ाई में मन नहीं लगने और परिवार वालों की डांट से क्षुब्ध होकर वह रुद्रपुर चला गया। कार्तिक की बाल कल्याण समिति रुद्रपुर के समक्ष पेश कर काउंसलिंग के बाद उसे परिजनों के साथ घर भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें