फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: राष्ट्रीय समूह गान में जीबी पंत इंटर काॅलेज अव्वल

Mon, 25 Aug 2025 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। भारत विकास परिषद देवभूमि शाखा की ओर से राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शानदार प्रदर्शन कर जीबी पंत इंटर काॅलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रविवार को खड़कपुर देवीपुरा स्थित एक पैलेस में कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्षा डाॅ. शिखा चौहान समेत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

हिंदी गीतों पर आधारित समूहगान प्रतियोगिता में समर स्टडी स्कूल द्वितीय और कविता माॅडर्न स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर कहा कि तनाव को दूर करने के लिए संगीत सबसे अच्छा तरीका है। निर्णायक मंडल में वरिष्ठ संगीतकार बाबा सुभाग सिंह, कल्पना खन्ना व शुभम तिलक धारी शामिल रहे। संस्था अध्यक्ष डाॅ. चौहान ने समाज हित में किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। संचालन दीपिका अग्रवाल ने किया। वहां पर सचिव अनुजा अग्रवाल, एकता बंसल, दीप्ति गुप्ता, डाॅ. शुनेश चौहान, डाॅ. एमपी सिंह, कौशलेश गुप्ता, विमल गुड़िया, गीता जयसवाल, अनुज भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें