फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अवैध वसूली का आरोप लगाकर टैक्सी चालकों ने किया विरोध

Mon, 25 Aug 2025 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर के गांधी पार्क में बड़ी संख्या में निजी टैक्सी चालक इकट्ठा हुए और अपने साथ अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराया। बताया कि उनसे टैक्सी वेलफेयर एसोसिएशन के नाम पर जबरन 1100-1100 रुपये की पर्ची काटी जा रही है। विरोध करने पर उन्हें धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार शाम टैक्सी चालकों ने बताया कि प्रशासन ने अस्थायी तौर पर एनएच गांधी पार्क की चहारदीवारी के पास टैक्सी स्टैंड बनाया है। रविवार को अचानक कार सवार पांच युवक आए और सभी टैक्सी चालकों से 1100-1100 रुपये की पर्ची काटनी शुरू कर दी। पता चला कि कुछ युवकों ने ऊधमसिंह टैक्सी वेलफेयर एसोसिएशन का गठन किया और वसूली शुरू कर दी है। जब चालकों ने इसका विरोध किया तो धमकाया जाने लगा। बताया कि सभी आरोपी युवक सीमावर्ती यूपी के रहने वाले हैं और शहर में अवैध वसूली कर रहे हैं। बताया कि ज्यादातर टैक्सी चालक लोन लेकर टैक्सी का संचालन कर रहे हैं और परिवार की आजीविका चलाते हैं। इधर उनका धंधा भी ठप है। ऐसे में अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। टैक्सी चालकों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर बलविंदर सिंह, कशिश सिंह, धर्मेंद्र यादव, कमलजीत सिंह, विनोद सिंह, हरजीत सिंह, गोपाल सिंह, राम सिंह, ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें