फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कुंडेश्वरी ने स्टेडियम को दी करारी शिकस्त

Mon, 25 Aug 2025 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। काशीपुर यूथ क्लब की ओर से दो दिनी अंडर-19 फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हो गया है। रविवार को स्टेडियम में कुंडेश्वरी प्रथम और स्टेडियम प्रथम के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया है। इस दौरान कुंडेश्वरी की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर स्टेडियम की टीम को 2-1 से हराकर जीत दर्ज की। काशीपुर, कुंडेश्वरी, खटीमा, रुद्रपुर, कालागढ़, रामनगर, पीरूमदारा, अलीगंज आदि क्षेत्रों की 22 टीमों ने प्रतिभाग किया। क्लब के सागर शर्मा ने बताया कि विजेता कुंडेश्वरी और उपविजेता स्टेडियम की टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। वहां पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जेपी यादव, कोच नावेद, नितिन, सागर शर्मा, हैरी, साहिल, प्रज्ज्वल, अभिषेक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें