फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पुलिस ने ऑटो लिफ्टर गैंग के सरगना समेत चार सदस्य पकड़े

Thu, 20 Feb 2025 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने ऑटो लिफ्टर गैंग के सरगना समेत चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गैंग के सदस्यों में एक नाबालिग भी है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर दस बाइक और एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा है। तीन अभियुक्तों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


शहर में कुछ समय से बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। इसको लेकर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को ऑटो लिफ्टरों को चिह्नित कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। बीते मंगलवार को थाने के एसएचओ मोहन चंद्र पांडेय की अगुवाई में टीम ने मुखबिर की सूचना पर मोदी मैदान में आंचल पशु आहार फैक्टरी की दीवार के पास खड़े चार संदिग्धों को पकड़ा। उनके कब्जे से तीन बाइकें बरामद हुईं। पूछताछ में उन्होंने बाइक चोरी की होना बताया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर सिडकुल रोड पर रिद्धि सिद्धी के सामने खाली मैदान की झाड़ियों में छिपाकर रखीं सात बाइकें और एक स्कूटी बरामद की। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना नाम दीपक शर्मा उर्फ़ लुटिया निवासी जनपद रोड़ जेष्ठा काॅलोनी फुलसुंगा और मूल निवासी ग्राम गोगई थाना मीरगंज, बरेली, अभिषेक राजपूत निवासी जनपद रोड महालक्ष्मी फेज 2 फुलसुंगा ट्रांजिट कैंप और मूल निवासी भवानीगंज थाना रामनगर नैनीताल, शिवम यादव निवासी भदईपुरा शनि मंदिर के पास रुद्रपुर बताया जबकि चौथा नाबालिग निकला। बरामद वाहनों में से चार बाइकों की चोरी के केस थाने में दर्ज थे। पुलिस ने वाहनों की बरामदगी के आधार पर मुकदमों में धाराओं का इजाफा किया।



दीपक शर्मा है गैंग का सरगना, पूर्व में जा चुका है जेल

रुद्रपुर। पुलिस के हत्थे चढ़ा ऑटो लिफ्टर गैंग का सरगना दीपक शर्मा है। उसके खिलाफ पंतनगर थाने में चार और ट्रांजिट कैंप थाने में वाहन चोरी के तीन केस दर्ज हैं। 20 वर्षीय दीपक शर्मा दो बार पहले भी सलाखों के पीछे जा चुका है। गैंग के सदस्य बाइक चोरी करने में माहिर हैं। नाबालिग बाइकों की रेकी करता था जबकि तीन अभियुक्त बाइक चोरी करते थे। दीपक चोरी की बाइकों को यूपी के क्षेत्रों में बेचता था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें