फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

Sun, 24 Aug 2025 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। एक युवक पर शुक्रवार को चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नदन्ना निवासी कमल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अमाऊं निवासी युवक क्षेत्र की एक किशोरी से फोन पर बात करता था। किशोरी के पिता ने उससे अनुरोध किया कि वह एक बार उक्त युवक के घर वालों से बात कर उसको भी समझा दे। शुक्रवार सुबह वह युवक के घर पर गया। उसके माता-पिता के सामने सारी बात बताते हुए युवक को समझाया। समझाकर जब वह घर वापस जा रहा था तभी रास्ते में युवक अपने कुछ साथियों के साथ पीछे से आया और अचानक उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पहला वार बचाते-बचाते चाकू उसके पेट पर लगा। दूसरी बार फिर से उसने चाकू से हमला किया जिसे उसने अपने दाहिने हाथ से रोक लिया। इस दौरान उसके दाहिने हाथ का अंगूठा कट गया।
आरोपी युवक ने साथियों के साथ उसे लात-घूंसों से पीटा। इसी बीच आरोपी युवक के माता-पिता ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाया। आरोपी युवक धमकी देते हुए चला गया। सीओ विमल रावत ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसके नाबालिग होने का पता चला है। जन्मतिथि को लेकर दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें