फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: धक्का-मुक्की करने वाले आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर

Sun, 24 Aug 2025 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
केलाखेड़ा। गांव रम्पुराकाजी के गांव गुलाब का माजरा में अवैध स्मैक बेचे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लेकर थाने ले आई थी। पुलिस स्मैक बेचने के कारोबार में लिप्त महिला के बेटे को पकड़ने के लिए गांव गुलाब का माजरा पहुंची थी। इस दौरान लोगों ने विरोध किया। स्मैक तस्करों ने पुलिस कर्मियों के साथ धक्कामुक्की की। आरोपियों ने एएसआई का मोबाइल छीनकर फेंक दिया था। उसके बाद भारी पुलिस बल के साथ गांव में गश्त की। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई घरों में दबिश दी लेकिन आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर दबिशें दीं लेकिन आरोपी फरार मिले। पुलिस ने स्मैक के साथ गिरफ्तार गुरमीत कौर को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया। इधर प्रभारी थानाध्यक्ष देवेंद्र राजपूत ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। आरोपी घरों से फरार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें