फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: युवक ने शादी का झांसा देकर किया युवती का शारीरिक शोषण

Sun, 16 Feb 2025 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने और उसके दोस्त पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी खाला के घर रहती है। खाला की देवरानी के बेटे अरशद का उसके घर आना जाना था। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। जब युवती ने उससे शादी के लिए कहा तो वह उसे धमकाने लगा और अपने दोस्त सलमान के साथ भी उसका शारीरिक शोषण करवाने लगा।
युवती ने बताया कि 26 नवंबर 2024 को आरोपी अरशद ने मुरादाबाद के एक होटल में ले जाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब आरोपी ने निकाह करने से मना कर दिया तो उसके खिलाफ कोर्ट से मुकदमा दर्ज करवाया।
विज्ञापन

आरोपी की मां ने उसकी जमानत से पहले बहला-फुसलाकर उसके बयान बदलवा दिए, जिससे वह जमानत पर आ गया। सीओ दीपक सिंह ने बताया पीड़िता की आेर से तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें