फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बाइक सवार उचक्कों ने युवक के हाथ से छीना आईफोन

Sun, 16 Feb 2025 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। बाइक सवार दो उचक्कों ने पैदल जा रहे युवक के हाथ से आईफोन छीन कर भाग गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर उचक्कों को चिह्नित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वार्ड 32 भूरारानी निवासी रोहित कालरा ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वह 12 फरवरी को सिटी क्लब में अपने दोस्त की शादी में आया था। रात करीब दस बजे वह पैदल घर जा रहा था। वह रुद्रा होटल के पास ईश्वर काॅलोनी पहुंचा ही था कि बाइक पर दो अज्ञात लड़के आए और उसके हाथ से फोन छीन लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता, आरोपी बाइक से भाग गए। उसने पुलिस सेे मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें