फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही पर हमलाकर राइफल लूटने का आरोपी मुठभेड़ में दबोचा

विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी व आरोपी से बरामद बाइक। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
बिजनौर के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में सिपाही पर हमलाकर राइफल लूटकर भागे दूसरे आरोपी को भी बिजनौर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसके बाएं पैर पर तीन गोलियां लगी है। घायल बदमाश को अफजलगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सहारनपुर निवासी ललित कुमार यूपी पुलिस में कांस्टेबल है। वर्तमान में उसकी तैनाती थाना अफजलगढ़ में है।
विज्ञापन

28 दिसंबर की रात भूतपुरी चौराहे के पास सिपाही सड़क पर फंसा ट्रक निकलवा रहा था। इसी बीच वहां से गुजर रहे बाइक सवार काशीपुर के मोहल्ला अल्लीखां निवासी रहमान और विजयनगर नई बस्ती निवासी हैदर ट्रक चालक से गाली गलौज करने लगे। कांस्टेबल ललित और होमगार्ड भीम सिंह के टोकने पर दोनों उनसे भिड़ गए। दोनों ने तमंचे के बल पर कांस्टेबल ललित और होमगार्ड से मारपीट कर उसकी रायफल लूट ली और मौके से फरार हो गए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बिजनौर पुलिस ने दोनों बदमाशों की शिनाख्त कर अल्ली खां निवासी रहमान को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने लुटी गई राइफल बरामद कर ली।
बिजनौर के एसपी ग्रामीण राम अर्ज ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर शाम कालागढ़-मीरपुर रोड पर मुठभेड़ के दौरान दूसरे फरार आरोपी हैदर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों और से कई राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान हैदर के बाएं पैर में तीन गोलियां लगी। पुलिस ने हैदर के पास से 20 कारतूस से भरी मैगजीन, काले रंग की बाइक और 10 कारतूस बरामद किए है। मुठभेड़ की सूचना पर शेरकोट, कालागढ़ और धामपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अफजलगढ़ सीओ सुनीता दहिया ने बताया कि आरोपी हैदर के खिलाफ एसओ मनोज कुमार सिंह की तहरीर पर धारा 307, आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। हैदर के खिलाफ काशीपुर में चोरी के दो मुकदमे दर्ज हैं।

मौके पर मौजूद अफजलगढ़ सीओ सुनीता दहिया व अन्य।-- फोटो : KASHIPUR

पुलिस मुठभेड़ में घायल हैदर।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें