किच्छा: विकास सिलीगुढ़ी में 14 साल तक रहा
सीओ ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि विकास कुमार वर्ष 2008 से दिसंबर 2022 तक सिलीगुडी पश्चिम बंगाल में एक धर्मस्थल में काम करता था। सीओ ने कहा कि बहला फुसलाकर धर्मांतरण करवाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
सीओ ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि एक होटल में दो अमेरिकन पासपोर्ट की फोटो कॉपी मिली हैं। इसकी भी जांच की जा रही है। सीओ ने बताया कि होटलों में जांच की जाएगी। बिना आईडी के किसी यात्री को रुकने देने पर होटल मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें...Tehri Bus Accident: तेज रफ्तार बस पैरापिट तोड़कर हवा में झूलने लगी, बरातियों में मची चीख-पुकार
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की चर्चा
किच्छा। सोशल मीडिया पर रविवार को वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें एक युवक कह रहा है कि वह रुद्रपुर के पास एक गांव का रहने वाला है। उसकी शादी ढाई साल पहले किच्छा के एक गांव में हुई थी। उसकी पत्नी दो साल से मायके में ही रह रही है। उसका आरोप है कि साले और ससुर के दबाव से उसने धर्म परिवर्तन कर लिया। अब उसके साले और ससुर कहते हैं कि वह पत्नी को तभी भेजेंगे जब उसका पूरा परिवार धर्म परिवर्तन करेगा।