फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एसडीएम दफ्तर के सामने महिला पर हमला

Mon, 17 Apr 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। बेरिया दौलत रोड स्थित एसडीएम दफ्तर के सामने कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से हमलाकर एक महिला को घायल कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को केलाखेड़ा के गांव रंपुराकाजी निवासी गुरमीत सिंह और उसकी पत्नी कुलवंत कौर कार से एसडीएम दफ्तर आए थे। काम निपटाने के बाद गुरमीत सिंह पत्नी को कार में बैठाकर बाजार चले गए। इसी दौरान कुछ लोग वहां आ धमके। आरोपियों ने कुलवंत कौर को कार से खींचकर बाहर निकाला और लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया। महिला का सीएचसी में इलाज कराया गया। गुरमीत सिंह ने कुछ लोगोें पर रंजिश के चलते उसकी पत्नी पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



विवि के सुरक्षाधिकारी पर श्रमिकों से मारपीट का आरोप

पंतनगर। ठेका मजदूर कल्याण समिति ने जीबी पंत विश्वविद्यालय के कुलपति और निदेशक प्रशासन को पत्र भेजा है। इसमें विवि के सुरक्षाधिकारी पर पीड़ित ठेका मजदूरों को मारपीट कर अपमानित करने का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की गई है। पत्र की एक प्रति डीएम सहित संयुक्त निदेशक फसल अनुसंधान केंद्र को भी भेजी गई है। सीआरसी मॉडल कॉलोनी में दो पड़ोसी काफी समय से क्यारी बनाने के लिए झगड़ा कर रहे थे। इसकी शिकायत लेकर दोनों श्रमिक सुरक्षाधिकारी के पास गए तो आरोप है कि सुरक्षाधिकारी ने पीड़ितों से गाली गलौज कर अपने कार्यालय में मुर्गा बनाया और मारपीट कर अपमानित किया। भविष्य में झगड़ा न करने और रहने की व्यवस्था दूसरी जगह करने संबंधी तथाकथित समझौते पर जबरन हस्ताक्षर करा लिए। शिकायत करने वालों में अभिलाख सिंह, मनोज कश्यप, रमेश कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें