फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल राउंडर क्रिकेटर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, लावारिस हालत में मिला शव

विज्ञापन
काशीपुर में संदिग्ध परिस्थति में मरे पवन गुप्ता की फाइल फोटो। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। ऑल राउंडर पूर्व क्रिकेटर पवन गुप्ता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पवन कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की टीम से नॉर्थ जोन क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला निवास नगर निवासी पवन गुप्ता (48) पुत्र छोटेलाल गुप्ता किराए के मकान में रहते थे। शनिवार शाम रामनगर रोड स्थित श्रीराम लीला भवन गेट के पास पवन का शव पड़ा मिला। दुकानदारों ने शव की पहचान कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके बहनोई अमर गोयल के सुपुर्द कर दिया। मृतक अपने पीछे इकलौती बहन गीता को छोड़ गए है। हाईलैंडर क्रिकेट एकेडमी प्रबंधक संजय ठाकुर और शिक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पवन को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था। वर्ष 1985 में पवन ने स्टेडियम के कोच केशव अग्रवाल से प्रशिक्षण लेना शुरू किया था। कुछ ही वर्षों में ऑल राउंडर बैट्समैन के रूप में उभरकर निकले पवन स्टेडियम काशीपुर की टीम से खेलने लगे। इस दौरान उन्होंने जिला स्तर पर अपनी टीम को कई मैच जिताने में भी अहम भूमिका निभाई। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व भी पवन ने किया। उन्होंने बताया कि कुछ समय पूर्व पवन ने टैक्सी का कारोबार शुरू किया था। कारोबार में घाटा होने पर वह कर्ज में डूब गए। फिलहाल पवन अकेले रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें