बाजपुर सीएचसी में धरना देती आशा कार्यकर्ताएं।
- फोटो : BAZPUR
काशीपुर/बाजपुर/सितारगंज। उत्तराखंड हेल्थ वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आशाओं की हड़ताल रविवार को तीसरे दिन भी जारी रही। आशाओं का कहना था कि उन्हें मातृ शिशु-मृत्यु दर कम करने के लिए अस्पताल में नियुक्त किया गया था लेकिन वर्तमान में विभिन्न सर्वे और काम का बोझ उन पर डाल दिया गया है। सरकार काम लेने के बावजूद भी उसका भुगतान नहीं कर रही है। इससे उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ता है। वहां स्नेहलता चौहान, कुसुम पाल, सुधा शर्मा, सोनिया, नसीम, उमा चौहान, चित्रा चौहान, अनीता कश्यप आदि थे। उधर, बाजपुर में आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी परिसर में धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जल्द मांगें पूरी नहीं की तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहां यूनियन की प्रांतीय उपाध्यक्ष रीता कश्यप, मनोज देवी, सुनीता तिवारी, रेखा यादव, उपेंद्र कौर, अर्चना, अनीता गुप्ता, शोभा, सुरेंद्र कौर आदि थे। इधर, सितारगंज में पूर्व विधायक नारायण पाल ने 11 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत क्षेत्र की आशा वर्करों से मुलाकात की और उनकी मांगों को समर्थन दिया। वहां पर पूनम शर्मा, समरीन, ममता मित्रा, परमजीत कौर, मोबिना, संतोष, कुलवंत कौर, सीता, फूलमती, चरणजीत कौर, अनीता बोरा, दुर्गा देवी, शहनाज आदि थे।