बाजपुर। चीनी मिल महाप्रबंधक का कार्यभार देख रही एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे बाजपुर चीनी मिल का पेराई सत्र का शुभारंभ होगा। चीनी मिल पेराई सत्र शुरू करने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बताया कि गन्ना किसानों को कोई दिक्कत न हो ऐसी व्यवस्था बनाने की कोशिश की जा रही है।