फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पाइस की वन स्टाप फ्लाइट से सात घंटे में मुंबई और वाराणसी

विज्ञापन
पंतनगर मे स्पाइस जेट का प्रतीकात्मक विमान। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
पंतनगर। दिल्ली-पंतनगर के बीच स्पाइस जेट की हवाई सेवा आगामी आठ अप्रैल से शुरू होने जा रही है। इसके साथ ही वन स्टाप (दिल्ली में बदलकर) में स्पाइस की दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-वाराणसी की फ्लाइट पकड़कर मात्र सात घंटे में सफर पूरा कर सकते हैं। यात्रियों को यह हवाई सेवा रोजाना मिलेगी। इसके अलावा दिल्ली-खजुराहो और दिल्ली-श्रीनगर की फ्लाइट पकड़कर मात्र पांच घंटे में यात्रा पूरी की जा सकती है।
विज्ञापन

लगभग डेढ़ माह पूर्व हवाई सेवा प्रदाता कंपनी स्पाइस जेट ने विमानपत्तन प्राधिकरण को दिल्ली-पंतनगर के बीच हवाई सेवा संचालित करने सहित कुमाऊं को देश के अन्य महानगरों से जोड़ने का प्रस्ताव दिया था। इसमें फिलहाल पंतनगर-दिल्ली के बीच विमान संचालन सहित मुंबई, वाराणसी, श्रीनगर व खजुराहो की पूर्व से संचालित लिंक फ्लाइटों में हवाई सेवा की शर्तों पर सहमति बन गई है।
स्पाइस जेट के मैनेजर (ऑफलाइन) सेल्स पैन इंडिया संजय श्रीवास्तव ने बताया कि कुमाऊं के यात्रियों को ये सभी विमान सेवाएं आठ अप्रैल से मिलनी शुरू हो जाएंगी। कंपनी की ओर सेे इन हवाई सेवाओं का फाइनल शेड्यूल प्राधिकरण को सौंप दिया गया है। साथ ही इन महानगरों के लिए फ्लाइट में टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

हवाई सेवाओं का शेड्यूल
फ्लाइट उड़ान का समय पहुंचने का समय उड़ान के दिन
पंतनगर-मुंबई 13:45 21:10 रोजाना
पंतनगर-वाराणसी 13:45 21:05 रोजाना
पंतनगर-श्रीनगर 13:45 18:10 रविवार को छोड़कर रोजाना
पंतनगर-खजुराहो 13:45 18:20 शुक्रवार और रविवार
यह होगा किराया
पंतनगर। इस हवाई सेवा के तहत न्यूनतम किराया पंतनगर से मुंबई के लिए प्रति यात्री लगभग 7900 रुपये, वाराणसी के लिए 6080 रुपये, श्रीनगर के लिए 5900 और खजुराहो के लिए 6600 रुपये निर्धारित किया गया है। यह विशेष दिनों में घट या बढ़ भी सकता है। बुधवार से इसकी ऑनलाइन टिकट बुकिंग में फिलहाल प्रति यात्री किराया ही प्रदर्शित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें