फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मौसेरे मामा ने किशोरी से किया दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने में आई है। मौसेरे भाई ने घर पर आई बहन की 13 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शक्तिफार्म निवासी व्यक्ति आठ जून को अपनी गर्भवती पत्नी की डिलीवरी के लिए दो नाबालिग बेटियों के साथ जिला अस्पताल आया था। उसने दोनों बेटियों को संजयनगर खेड़ा क्षेत्र स्थित पत्नी की मौसी के घर ठहराया था। नौ जून की रात दोनों बहनें कमरे में सो रही थीं। इसी बीच उनका मौसेरा मामा कमरे में घुसा और 13 साल की अपनी बड़ी भांजी के साथ दुष्कर्म किया। उसने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

शनिवार को एसआई नेहा ध्यानी ने टीम के साथ आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही न्यायालय के समक्ष उसके कलमबद्ध बयान भी दर्ज करा दिए हैं।
विज्ञापन



कोट
शुरू में पीड़िता धमकी से डर गई थी लेकिन 11 जून को उसने पिता को आपबीती बताई। पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया था। आरोपी और उसका परिवार घर पर ताला लगाकर भाग गया था। - मणिकांत मिश्रा, एसएसपी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें