फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 72 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगी जनता जनार्दन

विज्ञापन
रुद्रपुर में मतगणना स्थल का निरीक्षण करते डीएम युगल किशोर पंत। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
आ गई फैसले की घड़ी, आज खुलेगा पिटारा
विज्ञापन

रुद्रपुर। जिसका बेसब्री से इंतजार था वह घड़ी आ गई है। विधानसभा चुनाव के परिणाम बृहस्पतिवार को ईवीएम से बाहर आएंगे। ऊधमसिंह नगर जिले की नौ सीटों पर 72 प्रत्याशियों के भाग का फैसला होगा। होली से ठीक नौ दिन पहले आ रहे नतीजों को लेकर हर प्रत्याशी जीत के रंग बिखेरने का दावा कर रहा है। प्रत्याशी क्या उनके समर्थक भी उत्साहित हैं। हर किसी के अपने-अपने दावे हैं। जीत के दावे ऐसे हैं कि कई ने तो विजय पताका फहराने के लिए पूरी तैयारी की है। मिठाई, फूल आदि की एडवांस में बुकिंग हो गई है। इधर प्रशासन ने बुधवार को मतगणना को लेकर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
जिले की नौ विधानसभा सीटों के लिए बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से बिगवाड़ा स्थित मंडी समिति परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू होगी। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। 14 फरवरी को जिले की नौ सीटों पर हुए मतदान में इनमें से 71.98 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
विज्ञापन

बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी युगल किशोर पंत और सभी ऑब्जर्वरों ने मंडी समिति परिसर में बनाए गए मतगणना स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने बताया कि सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। इससे पहले ऑब्जर्वरों, आरओ, प्रत्याशी, प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोलकर ईवीएम मशीनों को मतगणना के लिए निकाला जाएगा। इस दौरान एडीएम डॉ. ललित नारायण मिश्रा, डीपीआरओ आरसी त्रिपाठी, एसडीएम प्रत्यूष सिंह समेत सभी आरओ आदि मौजूद रहे।
कहां कितने प्रत्याशी
किच्छा 12
जसपुर 10
रुद्रपुर 09
काशीपुर 08
खटीमा 08
सितारगंज 07
बाजपुर 06
गदरपुर 06
नानकमत्ता 06
सितारगंज का सबसे पहले और रुद्रपुर का आखिर में आएगा परिणाम
रुद्रपुर। पोलिंग बूथों की संख्या के हिसाब से सबसे पहले सितारगंज विधानसभा सीट के परिणाम सामने आने की उम्मीद है। खटीमा विधानसभा क्षेत्र में सैनिक वोटरों की संख्या ज्यादा होने के कारण परिणाम आने में देर लगेगी। वहीं रुद्रपुर सीट में सबसे आखिर में परिणाम घोषित होगा। संवाद
केवल प्रेक्षक व सुपरवाइजरों को मोबाइल की अनुमति
रुद्रपुर। मतदान के दौरान मतगणना कक्ष में केवल प्रेक्षक व सुपरवाइजरों को ही मोबाइल फोन रखने की अनुमति होगी। इनके मोबाइल पर ओटीपी नंबर आएगा। शेष कर्मचारियों को अपना मोबाइल जमा करवाना होगा। इसके लिए मतगणना स्थल के गेट पर ही एक पांडाल बनाया गया है जहां अधिकारियों के मोबाइल फोन जमा किए जा सकेंगे। संवाद
सीएम धामी सहित कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गृह जनपद है। साथ ही उनका निर्वाचन क्षेत्र भी खटीमा है। जिले की हर सीट पर जीत दर्ज करने के लिए सीएम ने खूब मेहनत की है। उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी भी कड़ी टक्कर देने का दावा करते रहे हैं। किच्छा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला और कांग्रेस प्रत्याशी तिलकराज बेहड़ की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। रुद्रपुर विधानसभा सीट पर भाजपा छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे राजकुमार ठुकराल और भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। दोनों को कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा से कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है। बाजपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य और गदरपुर से भाजपा प्रत्याशी और शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे की भी प्रतिष्ठा दांव पर है। संवाद
जीत के अपने-अपने दावे
जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी जीतेंगे। पिछले चुनाव में सिर्फ जसपुर सीट भाजपा नहीं जीत सकी थी, इस बार जसपुर सीट भी भाजपा जीतेगी। प्रदेश में भाजपा बहुमत से सरकार बनाएगी।-
शिव अरोरा, भाजपा जिलाध्यक्ष।
---
ऊधम सिंह नगर जिले की नौ विधानसभा सीटों में से चार से पांच सीटों पर कांग्रेस पार्टी जीत रही है। इस बार उत्तराखंड में कांग्रेस पूरी बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाने जा रही है। -
विज्ञापन

हिमांशु गावा, कांग्रेस कार्यवाहक जिलाध्यक्ष।
---
उत्तराखंड राज्य में सरकार के गठन में इस बार आम आदमी पार्टी किंग मेकर की भूमिका निभाएगी। ऊधम सिंह नगर जिले में नौ सीटों में से चार या पांच पर आप प्रत्याशियों की जीत होगी। - मुकेश चावला, आप जिलाध्यक्ष।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें