रुद्रपुर/किच्छा। ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंदों तक कोरोना किट पहुंचाने का कार्य जारी है। इसी क्रम में फाउंडेशन ने नीम करोरी बाबा सेवा संस्था के सहयोग से किच्छा और रुद्रपुर के 12 गांवों में जरूरतमंदों को किटें दीं। जरूरतमंदों को ऑक्सीमीटर और डिजिटल थर्मामीटर का इस्तेमाल करने की जानकारी दी गई।
नीम करोरी संस्था के कोषाध्यक्ष गौरव तिवारी की अगुवाई में सदस्यों ने किच्छा के धौराडाम, नजीमाबाद, बखपुर, नौगवां, सतुईयां, बंडिया, भंगा, किशनपुर और रुद्रपुर के दानपुर, भगवानपुर, बागवाला और कीरतपुर गांवों में पहुंचकर जरूरतमंदों तक किटें पहुंचाईं। उन्होंने कहा कि जुकाम और बुखार आने पर उसे गंभीरता से लें और छिपाएं नहीं।
आरटीपीसीआर जांच कराएं। भीड़-भीड़ में जाने से बचें। जरूरतमंदों ने कोरोना किट देने के लिए टीम का आभार जताया। वहां सुमित मिश्रा, अविनाश, अभय, सौरभ बिश्ट, शिखर ओझा, गोलू पांडेय मौजूद रहे। वहीं, किच्छा में कोरोना किट वितरित करने वालों में कांग्रेस नेता परवेज मलिक, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष सुबेग सिंह, सुनील खुराना, नरेश खुराना, अकरम मलिक, फईम अहमद, रमेश आदि थे। (संवाद)