फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रिकवरी दर 97.6 प्रतिशत पहुंचने से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे कम पड़ती जा रही है। कोरोना संक्रमण की रिकवरी दर 97.6 प्रतिशत पहुंच गयी है। वर्तमान में जिले में कोरोना वायरस के सिर्फ 46 केस ही सक्रिय हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना की तीनों लहरों में जिले में अब तक कुल 42 हजार 403 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें अधिकांश लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 960 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इधर, पिछले एक पखवाड़े में जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला लगातार कम हुआ है। इससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ ही आम जनता को भी राहत मिली है।
अधिकांश संक्रमित ऐसे मिल रहे हैं, जिनमें कोरोना के लक्षण नहीं हैं। वर्तमान में जिले में बनाए गए कोविड सेंटरों में वर्तमान में कोई मरीज भर्ती नहीं हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतना चाहता है। जिले में कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग व टीकाकरण जारी है।
विज्ञापन

अभी तक 11 लाख 13 हजार 124 लोगों की सैंपलिंग हो चुकी है। जबकि कोरोना वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज का लक्ष्य करीब 97 प्रतिशत पूरा हो चुका है।
---
कोट-
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो रही है, लेकिन अभी भी कोरोना बचाव को लेकर सावधानियां बरती जानी हैं। सभी लोग कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन करें। - डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें