फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कॉर्बेट एफसी ने पंजाब को 2-1 से और गढ़वाल ने टेक्ट्रो स्वदेश को 1-0 से हराया

Sun, 01 Nov 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही उत्तराखंड सुपर फुटबाल लीग में शनिवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में कॉर्बेट एफसी ने 2-1 से जीत दर्ज कर तीन अंक अपने नाम किए। दूसरे मैच में गढ़वाल एफसी ने 1-0 से जीतकर दूसरे दौर में जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन

शनिवार को पहला मुकाबला कॉर्बेट एफसी और शेर-ए-पंजाब के बीच हुआ। शुरुआत से ही दोनों टीमों में कड़ी टक्कर देखने को मिली। मध्यांतर तक दोनों टीमें बराबरी पर थीं। दूसरे हाफ में कॉर्बेट एफसी ने शानदार खेल दिखाया और 2-1 से मैच अपने नाम कर लिया। दो गोल दागने वाले विशाल दुबे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मुकाबला टेक्ट्रो स्वदेश और गढ़वाल एफसी के बीच काफी अहम था क्योंकि जीतने वाली टीम सीधे दूसरे दौर में प्रवेश करती। मैच के 22वें मिनट में गढ़वाल एफसी ने शानदार गोल कर 1-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद टेक्ट्रो स्वदेश ने बराबरी की भरपूर कोशिश की। कई मौके भी बनाए लेकिन गढ़वाल की मजबूत रक्षापंक्ति के सामने उनके प्रयास विफल रहे। अंत तक स्कोर 1-0 रहा और गढ़वाल एफसी ने दूसरे राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया। दोनों मैचों के दौरान स्टेडियम में दर्शकों की भीड़ मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें