फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कूच बिहार ट्रॉफी...उत्तराखंड ने पहले दिन बनाए 382 रन

Mon, 24 Nov 2025 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रक्षित डालाकोटी
विज्ञापन
काशीपुर। उत्तराखंड टीम के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर पहले दिन का खेल खत्म होने तक 382 रन बनाए। सोमवार को भी टीम बल्लेबाजी करने उतरेगी। रविवार को हाइलैंडर स्पोर्टस मैदान में बीसीसीआई की अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी का मुकाबला मुंबई और उत्तराखंड टीम के बीच खेला जा रहा है।
विज्ञापन

टॉस जीतकर उत्तराखंड के कप्तान आयुष देशवाल ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। ओपनिंग में रक्षित डालाकोटी और भावेश ने प्रारंभिक बल्लेबाजी का जिम्मा संभाला। भावेश मात्र 5 रनों पर कैच आउट हो गए।
भावेश के स्थान पर आदित्य नैथानी और रक्षित डालाकोटी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन के खेल खत्म होने तक 382 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है।
रक्षित डालाकोटी 273 गेंदों पर 31 चौके और 3 छक्के जड़कर 210 रन बनाकर नाबाद क्रीज पर खेल रहे हैं जबकि आदित्य नैथानी 249 गेंद पर 21 चौके और 3 छक्के लगाकर 156 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड ने पहले दिन के खेल खत्म होने तक 90 ओवरों में 1 विकेट पर 382 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में खड़ा कर दिया है। मुंबई की तरफ से एकमात्र गेंदबाज हर्षिल सावंत ने एक विकेट झटका है।

रक्षित डालाकोटी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें