फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चीनी मिल के स्क्रैल घोटाले के विरोध में कांग्रेसियों का धरना-प्रदर्शन

Sun, 26 Jul 2026 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। चीनी मिल के चर्चित स्क्रैप घोटाला प्रकरण के विरोध में कांग्रेसियों ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में हंगामा कर स्क्रैप घोटाले के आरोपियों के खिलाफ तहरीर सौंपी। प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार को किसान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी की अगुवाई में क्षेत्रभर से कांग्रेस कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय में एकत्र हुए। चीनी मिल के चर्चित स्क्रैप घोटाले को लेकर कांग्रेस और किसानों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। अनशन स्थल पर आयोजित सभा में पूर्व विधायक संजीव आर्य ने आरोप लगाया कि बाजपुर चीनी मिल स्क्रैप का नौ करोड़ का घोटाला है। बिना किसी राष्ट्रीय अखबार में विज्ञप्ति प्रकाशित कराए टेंडर प्रक्रिया की गई।
उन्होंने कहा कि मिलीभगत कर एक भाजपा नेता को टेंडर दिया गया है। यह चीनी मिल को लूटने, चीनी मिल को पीपीपी मोड़ पर देने के लिए सरकार के मंसूबों को उजागर करता है। उन्होंने कथित ठेकेदार सहित अन्य अधिकारियों पर चार्जशीट फाइल दर्ज करने, सख्त कार्रवाई की जाए। लोकतांत्रिक तरीके से जिला मुख्यालय और गन्ना मंत्री के आवास तक आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते ने कहा कि स्क्रैप घोटाले में लिप्त चीनी मिल के जीएम सहित अन्य सभी अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज की जाए। आरोपियों ने लूटे गए स्क्रैप की रिकवरी भी जाए। इसके बाद कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंचे आर तहरीर सौंपी। वहां विधायक प्रतिनिधि डीके जोशी, जोरावर सिंह भुल्लर, भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष करम सिंह पड्डा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष नवदीप सिंह कंग, अलका पाल, मुशर्रफ, अनुपम शर्मा, कदीर अहमद, अमीर अहमद पिन्टू राणा, वरूण कपूर, हरदेव सिंह संधू, आदि थे।
चीनी मिल गेट पर श्रमिकों का अनशन रहा जारी
बाजपुर। चीनी मिल के चर्चित स्क्रैप प्रकरण को लेकर चीनी मिल कर्मचारियों का क्रमिक अनशन शनिवार को चौथे दिन जारी रहा। अनशनकारियों ने स्क्रैप घोटाले में लिप्त सभी आरोपियों के बेनकाब करने और आरोपियों पर कार्रवाई होने तक अनशन जारी रखने का ऐलान किया। शनिवार को क्रमिक अनशन पर छोटे लाल, किसान, तान सिंह, दिनेश बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें