रुद्रपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जिले के 4.46 लाख मतदाताओं को कल (सोमवार) से नोटिस भेजे जाएंगे। दो-तीन दिन में नोटिस वितरित करने के बाद 123 सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) इन नोटिसों की सुनवाई करेंगे। इसमें दावे और आपत्तियों की सुनवाई की जाएगी।
जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आठ जून से सात जुलाई तक अभियान चलाया गया। इस दौरान बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन गणना प्रपत्र भरने का कार्य किया। सत्यापन के दौरान बीएलओ को विधानसभा क्षेत्र जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता और खटीमा क्षेत्र में 1.77 लाख मतदाता कम मिले। इसके अलावा 11,000 मतदाता घर पर नहीं मिले। लाखों मतदाताओं की जानकारी में विसंगतियां पाई गईं। ये विसंगतियां वर्ष 2003 और वर्ष 2025 की सूची में मिली हैं।
जिला निर्वाचन विभाग की ओर से देहरादून में संबंधित प्रिंटिंग प्रेस को नोटिस छपाई के लिए भेजे गए हैं। रविवार को नोटिस पहुंचने के बाद सभी 4.46 हजार मतदाताओं मतदाताओं को बूथ स्तर पर बीएलओ के माध्यम से नोटिस भेजे जाएंगे। दो-तीन में नोटिस वितरण के बाद एईआरओ इनकी सुनवाई करेंगे। जिला निर्वाचन विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिन विधानसभाओं में मतदाताओं की संख्या किसी कारण कम हुई है वे अपना नाम भी जुड़वा सकते हैं।