फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गेहूं फसल का मुआवजा देने समेत छह सूत्री मांगों को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Fri, 17 Apr 2026 01:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। बारिश से खराब हुई गेहूं फसल का मुआवजा दिए जाने सहित छह सूत्री मांगों को लेकर किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हरमिन्दर सिंह लाडी की अगवाई में बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र होकर एसडीएम दफ्तर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है, लेकिन सरकार आंखे मूंदे बैठी है। उन्होंने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा शासनकाल में किसान सहित आमजन त्रस्त है। किसानों को धान और गन्ना मूल्य का भुगतान तक नहीं मिला। किसानों के हित में गेहूं फसल का मुआवजा दिया जाए। बिजली बिल माफ हो, गेहूं तौल का कोटा बढ़ाया जाए। सरकारी रेट से कम खरीदने पर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। उसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा को सीएम को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन सौंपा। वहां विधायक प्रतिनिधि जोरावर सिंह भुल्लर, डीके जोशी, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष नवदीप सिंह कंग, हामिद अली, कदीर अहमद, कामरान खा, हरभजन सिंह, गोल्डी कंग, अजय कुमार, गोल्डी कंग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें