रुद्रपुर में निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच कथित ऑडियो को लेकर सियासत गरमा रही है। कांग्रेस ने मोर्चा खोलते हुए शुक्रवार को गांधी पार्क में धरना दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रुद्रपुर में निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच कथित ऑडियो को लेकर सियासत गरमा रही है। कांग्रेस ने मोर्चा खोलते हुए गांधी पार्क में धरना दिया। मीना शर्मा ने कहा कि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने उनके और परिवार के लिए आपत्तिजनक शब्द बोले है। इस मामले में ठुकराल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर देंगे। उन्होंने कहा कि ठुकराल ने उनकी मानहानि की है।
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि मामले को दमदार तरीके से उठाया जायेगा। इस ऑडियो की जांच भी होनी चाहिए। इधर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि इस मामले में वे पुलिस में तहरीर देंगे। एआई तकनीक से ऑडियो में कूट रचना कर उनको बदनाम करने की साजिश की गई है।