फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: अस्पताल से दस डॉक्टरों के तबादले के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सरकार पर लगाए आरोप

Sat, 04 Jul 2026 06:01 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

रुद्रपुर जिला अस्पताल से एक साथ दस चिकित्सकों के तबादले के विरोध में शनिवार को महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल परिसर में प्रदर्शन कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर जिला अस्पताल से एक साथ दस चिकित्सकों के तबादले के विरोध में शनिवार को महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल परिसर में प्रदर्शन कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पहले से ही चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे अस्पताल से रेडियोलॉजिस्ट और चार स्त्री रोग विशेषज्ञों समेत कई डॉक्टरों का तबादला कर दिए जाने से स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो जाएंगी।

विज्ञापन


महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कहा गया कि जिला अस्पताल में रोजाना रुद्रपुर ही नहीं, बल्कि जसपुर, किच्छा, गदरपुर, सितारगंज और खटीमा क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी का सबसे अधिक खामियाजा गरीब और जरूरतमंद मरीजों को उठाना पड़ेगा। कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर जनहित की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक रिक्त पदों पर नए चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक मौजूदा डॉक्टरों के तबादले निरस्त किए जाएं।



साथ ही अस्पताल में दवाइयों और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी भी दूर करने की मांग उठाई गई। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर तबादलों पर पुनर्विचार नहीं किया गया तो पार्टी व्यापक जनआंदोलन शुरू करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें