फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: क्लास में पढ़ रहे छात्र के सिर पर गिरा पंखा...खून से लथपथ हुआ, साथी छात्र भी घायल, जानें कैसे टला हादसा

Sat, 04 Jul 2026 05:45 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

रुद्रपुर के एएनझा इंटर कॉलेज में शनिवार को पढ़ाई के दौरान कक्षा की छत पर लगा पंखा अचानक टूटकर दो छात्रों पर गिर गया। हादसे में कक्षा 9 का एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा छात्र भी चोटिल हुआ।
विज्ञापन
पंखा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर शहर के एएनझा इंटर कॉलेज में शनिवार को बड़ा हादसा टल गया, जब पढ़ाई के दौरान कक्षा की छत पर लगा पंखा अचानक टूटकर दो छात्रों पर आ गिरा। हादसे में कक्षा नौ का एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके पास बैठा दूसरा छात्र भी चोटिल हुआ। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, प्रीत विहार कॉलोनी निवासी संगम शनिवार दोपहर नियमित रूप से स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। पांचवें पीरियड के दौरान शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ा रहे थे। इसी बीच छत पर चल रहा पंखा अचानक अपनी जगह से उखड़कर संगम के सिर पर गिर पड़ा। हादसे में उसके सिर से काफी खून बहने लगा। पास में बैठा छात्र वैष्णव भी पंखे की चपेट में आकर घायल हो गया। घटना से सहपाठी घबरा गए और स्कूल प्रशासन में भी हड़कंप मच गया।

घायल छात्र को शिक्षक एम.एम. जोशी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसके सिर पर टांके लगाए। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि पंखे को थामने वाली लोहे की रॉड या फिटिंग कमजोर होने के कारण यह हादसा हुआ। मामले में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजपति बिंद ने बताया कि हादसा नए भवन में संचालित कक्षा नौ-डी में हुआ। उन्होंने भवन के जर्जर होने की बात से इनकार करते हुए कहा कि पंखा गिरने की घटना सही है। पंखे की रॉड कमजोर थी या कोई बोल्ट निकल गया था, इसकी जांच कराई जाएगी और दोष मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें