फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नम आंखों से प्रिय नेता के अंतिम दर्शन किए, श्रद्धांजलि दी

विज्ञापन
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. इंदिरा हृदयेश को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। प्रिय नेता के शव को देखकर कईं कार्यकर्ताओं का गला भर आया। स्व. इंदिरा के बेटे सुमित हृदयेश के समक्ष कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की। सुमित ने हाथ जोड़कर कार्यकर्ताओं से सोमवार की सुबह हल्द्वानी में अंतिम संस्कार में पहुंचने का आग्रह किया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह इंदिरा की मृत्यु की खबर मिलने के बाद कांग्रेसियों में शोक की लहर दौड़ गई थी। शाम करीब आठ बजे दिल्ली से इंदिरा का पार्थिव शरीर लेकर जैसे ही एंबुलेंस इंदिरा चौक पहुंची तो कार्यकर्ताओं ने जब तक सूरज चांद रहेगा इंदिरा तेरा नाम रहेगा के नारे लगाने शुरू कर दिए। इंदिरा के अंतिम दर्शन पाने के लिए कार्यकर्ताओं में होड़ मच गई। कार्यकर्ताओं ने एंबुलेंस के अंदर जाकर इंदिरा के शव के अंतिम दर्शन किए और पुष्पांजलि अर्पित की। सभी ने कहा कि इंदिरा के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।
सुरक्षा की दृष्टि से एसपी सिटी ममता बोहरा, सीओ अमित कुमार और एसडीएम विशाल मिश्रा तैनात रहे। वहां पर जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, हरीश पनेरू, राजेंद्रपाल सिंह, सीपी शर्मा, सुशील गाबा, पुष्कर जैन, तराई किसान संगठन के अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क, विजय सुखीजा सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर उत्तरप्रदेश लोकतंत्र सेनानी संघ के महासचिव तथा जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट सुभाष छाबड़ा ने उनके के निधन पर गहरा शोक जताया है। एडवोकेट पीयूष छाबड़ा ने कहा कि इंदिरा अधिवक्ताओं का बहुत सम्मान करती थीं। अधिवक्ता गुरुबाज सिंह नारंग, कमल चिलाना, सुरेन्द्र गिरधर, संजीव फौगाट, रवि अरोड़ा, मीरा चौहान, होमी कुरैशी, अभिनव छाबड़ा, पुष्पा तिवारी धमीजा सहित अनेक ने निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें