फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी सुपरवाइजर को कार ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम शिमला पिस्तौर में स्थित एक कंपनी सुपरवाइजर को कार चालक ने कुचल दिया। घायल को निजी अस्पताल के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का डेढ़ माह पहले विवाह हुआ था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

मूलरूप से शिवपुरिया पोस्ट कल्याणपुर खास थाना सहानाबाद पीलीभीत निवासी मान सिंह (37) पुत्र प्यारेलाल लालपुर में किराए के मकान में रहता था। वह ग्राम शिमला पिस्तौर में वरुणा लॉजिस्टिक कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। मृतक के भाई रामबहादुर ने बताया कि रविवार की रात सवा नौ बजे मान सिंह कमरे से बाइक पर ड्यूटी जा रहा था। किच्छा हाईवे पर तुलसी द्वार के पास एक कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
कार से कुचलकर उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल के बाद जिला अस्पताल लाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि गत 24 अप्रैल को मान सिंह का विवाह हुआ था। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया है। फरार कार चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही कार चालक पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें